अल्मोड़ा उत्तराखंड में घुमने के लिए अच्छे जगह | Best place to visit in Almora Uttarakhand in Hindi

Top and Best Tourist Places to Visit in Almora | अल्मोड़ा में घुमने के लिए अच्छे जगह | Best Places in Almora | Almora Hill Station Tourisum in Hindi | अल्मोड़ा के दर्शनीय स्थल – Best Tourist Places in Almora

अल्मोड़ा उत्तराखंड का एक जिला हैं, जो कि उत्तराखंड राज्य में आता हैं| यहाँ लोग ज्यादा तर घुमने के लिए आना पसंद करते हैं। यह शहर बहुत ही सुन्दर होने के कारण यहाँ लोग आना पसंद करते हैं|अल्मोड़ा शहर के बिच में कोशी नदी और सोंयाल नदी बहती हैं, जो कि अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षक का केंद्र हैं। अल्मोड़ा कई एडवेंचर के लिए भी जाना जाता हैं|

जैसे कि आप जानते है कि उत्तराखंड पहाड़ पर बसा राज्य हैं, यहाँ का मौसम बहुत ही अच्छा और सुहावना होता हैं| अल्मोड़ा भी उत्तराखंड का एक बहुत ही लोकप्रिय दर्शनीय स्थल है। यहाँ नये शादी सुदा लोग हनीमून मनाने आते हैं यह लोगो के लिए एक अच्छा हिल स्टेशन है|अल्मोड़ा का एक चर्च बहुत ही पुराना है यह चर्च ब्रिटिश समय का हैं जो कि एक आकर्षण का केंद्र हैं| यह चर्च अल्मोड़ा शहर कि खूबसूरती और बढ़ा देता हैं|अल्मोड़ा की बाल मिठाई बहुत ही प्रसिद्ध हैं जो देश और बिदेशो में भी बहुत प्रसिद्ध हैं, वैसे तो यहाँ की और भी मिठाइयाँ बहुत ही स्वादिष्ट होती है|

अल्मोड़ा के दर्शनीय स्थल – Best Tourist Places in Almora

अल्मोड़ा कुमाऊ शहर पढाई के मामले में बहुत ही आगे है यहाँ दूर पहाड़से लोग पढाई करने के लिए आते हैं| यहा की सड़के कुमाऊ से लेके पूरा उत्तराखंड के सडको से जुडी हुई हैं यहाँ लोग आसानी से आ सकते हैं। यहाँ आने में आपको कोई दिक्कत का सामना नही करना पड़ता हैं| कुमाऊ यूनिवर्सिटी का सबसे बड़ा कैंपस अल्मोड़ा शहर में ही हैं |

अल्मोड़ा में रहना और घुमना काफी सस्ता हैं जो कि आम आदमी भी यहाँ आके अपना छुट्टिया मना सकता हैं|

जागेश्वर मंदिर (Jageswar Temple in Almora)

जागेश्वर मंदिर उत्तराखंड प्रमुख मंदिरों में से एक हैं, जो कि उत्तराखंड का सबसे बड़ा मंदिरो का समूह हैं| जागेश्वर मंदिर अल्मोड़ा से 40 किलोमीटर कि दुरी पर स्थित हैं जो कि देवदार कि जंगलो के बीचो बिच में हैं| जागेश्वर मंदिर को बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमनोत्री व गंगोत्री पांचवा धाम भी मन जाता हैं| जागेश्वर मंदिर में 150 मंदिरों का समूह हैं| जिसमे पांच मंदिर मुख्य हैं| पौरणिक कथाओ के अनुसार माने तो यहाँ भगवान शिव का तपस्थान था |यहाँ हर साल सावन में बहुत बड़ा मेला लगता हैं| यहाँ देश भर से लोग दर्शन के लिए आते रहते हैं|

गोलू देवता मंदिर (Golu Dewta Mandir)

अल्मोड़ा शहर से 8 किलो मीटर दूरी पर गोलू देवता का मंदिर हैं| इस मंदिर का एक और नाम हैं चितई मंदिर, जिन्हें न्याय का देवता भी कहा जाता हैं| इस मंदिर में लोग चिट्टी/पत्र लिख के भगवान से इच्छा कि कमना करते हैं| उसके बाद मनोकामना पूरी होने के बाद यहाँ पर घंटी चढाने कि परंपरा हैं|

ब्राइट एंड कार्नर (Bright and Corner in Hindi)

ब्राइट एंड कार्नर अल्मोड़ा शहर का बहुत ही सुन्दर जगह हैं यह अल्मोड़ा शहर से 2 किलो मीटर पर स्थित हैं| यहाँ से सनराइज और सनसेट का अद्भुद नजारा बहुत ही शुन्दर लगता हैं| यह लोगो को आकर्शित करता हैं| इस जगह का नाम Mr. Brighton के नाम पर रखा गया हैं, और यहाँ से ही अल्मोड़ा कि माल रोड शुरु होती हैं| अगर आप अल्मोड़ा शहर जाते हैं Bright and Corner जरुर जाये आपको बहुत वहा अच्छा लगेगा|

पंडित गोविंद बल्लभ पंत संग्रहालय (Pandit Govind Ballav Pant Museum in Hindi)

इस Museum कि स्थापना पंडित बल्लव पंत द्वारा उत्तराखंड के विकास में किये गये प्रयासो के सम्मान में 1980 में किया गया था| अल्मोड़ा का हैं एक मात्र Museum हैं जो घुमने आये लोगो के लिए आकर्सण का केंद्र हैं|

कसार देवी मंदिर (Kasar Devi Temple In Hindi)

कसार मंदिर अल्मोड़ा के देवी गावं में स्थित हैं यह मंडित अल्मोड़ा से 8 किलो मीटर कि दुरी पर हैं| यह मंदिर कश्यप पर्वत पर स्थित हैं| यह गावं इस मंदिर कि वजह से देश और विदेश में प्रसिद्ध हैं| यह मंदिर हजारो साल पुराना हैं|उत्तराखंड के लोग माँ कसार देवी पर बहुत आस्था रखते हैं,लोगो का मानना यह भी है कि माँ उनकी इच्छा पूरी करेगी|माना जाता हैं कि माँ दुर्गा कसार मंदिर में प्रकट हुई थी| मंदिर में माँ दुर्गा कि स्वरूप माँ कात्यायनी कि पूजा कि जाती हैं, जो कि माँ दुर्गा के सभी 8 रूपों में से एक हैं| यह मंदिर अल्मोड़ा के बागेश्वर रोड पर कसार गावं में कश्यप पहाड़ी पर स्थित हैं| अगर आप धार्मिक व्यक्ति हैं तो आपको वहा जा के अच्छा लगेगा| यह मंदिर पहाड़ी पे सबसे उची छोटी पर एक गुफा में हैं|

दूनागिरी मंदिर (Doona Giri Temple in Hindi)

दूनागिरी मंदिर कुमाऊ से स्थित हैं| दूनागिरी मंदिर एक सिद्ध शक्ति पीठ हैं एवं इस्ट पौराणिक इतिहास रहा हैं| यह शक्ति पीठ मे से एक हैं, यह शक्ति पीठ दूसरी शक्ति पीठ हैं और पहली सिद्ध सक्ति पीठ माँ वैष्णो देवी हैं| यह मंदिर अल्मोड़ा द्वार स्थान से 15 किलो मीटर की दुरी पर हैं| यहाँ पर माँ दुर्गा माता का मंदिर भी है, जिसे कत्युरी नरेस सुधारदेव द्वार स्थापित करवाई गयी थी|

माना जाता हैं कि पांडवों के गुरु द्रोणाचार्य द्वारा यहाँ तपस्या करने के कारण यहाँ का नाम द्रोणागिरी पड़ा था| एक और मान्यता यह भी हैं कि जब लच्छमण मेघनाथ सक्ति से मूर्छित हुए थे, तो वैध शुक्रेर द्वारा हिमालय पर्वत से जड़ी बूटी के लिये भेजा था, तब हनुमान द्वारा यही से दूनागिरी पर्वत से पहाड़ का हिस्सा उठाया गया था| जिसका एक हिस्सा दूनागिरी पर्वत पर गिरा था| मान जाता हैं कि उसी स्थान पर दूनागिरी मंदिर का निर्माण हुआ हैं|

डियर पार्क अल्मोड़ा (Deer Park Almora In Hindi)

अल्मोड़ा डियर पार्क शहर से बस 2-3 किमी पर स्थित हैं| यह लोगो को अपनी ओर आकर्सित करता हैं| डियर पार्क में बहुत सारे पाइन के पेड़ हैं| पाइन के पेड़ इस पार्क में चार चाँद लगा देते हैं| इस पार्क में हिरन, तेन्दुआ और हिमालयन काले भालू मुख्य रूप से पाए जाते हैं| डियर पार्क मुक्य रूप से बिलुप्त प्रजातियो के लिए प्रसिद्ध हैं|

कटारमल सूर्य मंदिर (Katarmal Surya Temple In Hindi)

कटारमल सूर्य मंदिर अल्मोड़ा जिले में स्थित हैं| कटारमल मंदिर 800 वर्ष पुराना मंदिर हैं| कटारमल मंदिर अल्मोड़ा के कोसी सड़क मार्ग पर अल्मोड़ा शहर से 20 किमी पर कटारमल गावं में स्थित हैं| कटारमल मंदिर कि समुद्र तल से उचाई 2120 मीटर हैं| यह मंदिर धर्मिक लोगो के लिए मुख्य का केंद्र हैं|

जीरो पॉइंट (Zero Point in Hindi)

जीरो पॉइंट बिनरस वन्य जीव अभ्यारण के केंद्र में स्थित एक टावर हैं| यह अल्मोड़ा के पास में ही स्थित हैं| जीरो पॉइंट समुद्र तल से लगभग 23000 उचाई पर स्थित हैं| नंदा देवी, हिमालय, केदारनाथ इत्यादी सभी पर्वतों का शानदार दृश्यों को देखने के लिए टूरिस्ट प्लेस (Zero Point) पर पहुचते हैं|

डोल आश्रम अल्मोड़ा उत्तराखंड (Dol Ashram Uttarakhand in Hindi)

डोल आश्रम अल्मोड़ा उत्तराखंड से 40 किमी दुरी पर स्थित हैं| डोल आश्रम पहाड़ो के बिच में घने जंगलो के बिच में हैं, यहाँ मन को शांति मिलती है| यहाँ पर बहुत सारे पछियों के नज़ारे देखने को मिलते हैं, और उनकी आवाज सुन कसब मंत्र मुक्त हो जाते हैं| यहा पर लोग अपनी सारी परेशानियो भूल के मस्त वादियों में खो जाते हैं|यहाँ एक बार आपको जरुर जाना चाहिए आपको अच्छा लगेगा|

Road Distance Chart to Almora Uttarakhand

PlacesDistance
Almora to Bageshwar80 kms
Almora to Binsar32 kms
Almora to Berinag94 kms
Almora to Bareilly205 kms
Almora to Champawat128 kms
Almora to Delhi360 kms
Almora to Dehradun421 kms
Almora to Dwarahat70 kms
Almora to Dhikala170 kms
Almora to Nainital63 kms
Almora to Kathgodham86 kms
Almora to Lucknow466 kms
Almora to Pithoragarh116 kms
Almora to Haldwani100 kms
Almora to Haridwar360 kms
Almora to Kausani50 kms
Almora to Jageshwar34 kms
Almora to Karnaprayag165 kms
Almora to Ranikhet45 kms
Almora to Munsyari192 kms
Almora to Mukteshwar83 kms
Almora to Tanakpur220 kms
Almora to Khabrar55 kms
Almora to Gazar52 kms
Almora to Devprayag260 kms
Almora to Chaukori110 kms
Almora to Chaukhutia91 kms
अल्मोड़ा कहॉ स्थित है?

अल्मोड़ा उत्तराखंड का एक जिला हैं, जो कि उत्तराखंड राज्य में आता हैं|

Best Places in Almora?

दोस्तो हमने अल्मोड़ा उत्तराखंड के सभी घुमने वाले अच्छे जगहो के बारे मे विस्तार से बताये हैं आप इसे देख सकते हैं।

PNB Bank Account open Online